{"_id":"6ab82a5be569b5dfbc0553bb","slug":"easterly-winds-shifted-the-weather-pattern-and-the-clouds-poured-down-in-abundance-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-185931-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पूर्वी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, झूम के बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पूर्वी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, झूम के बरसे बदरा
Sun, 27 Sep 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
- सोमवार से थम सकता है बारिश का दौर, रुक-रुककर हो रही बारिश
महराजगंज। तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश ने शनिवार शाम अचानक जोर पकड़ लिया। करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पूर्वी हवाओं के बीच हल्की फुहारें झमाझम बारिश में बदल गईं। देर शाम तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार से जिले में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं। इसके बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी और उमस का असर बढ़ने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -- --
बारिश से सामान्य से कम वर्षा का अंतर घटा
एक जून से 26 सितंबर तक जिले में सामान्य बारिश 952.2 मिलीमीटर मानी गई है। शनिवार शाम तक 900 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब पांच प्रतिशत कम है। 23 सितंबर को यह कमी 18 प्रतिशत थी। बीते 24 घंटे में 43.2 मिलीमीटर पानी बरसा। इसमें शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 16 मिलीमीटर और शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 27.2 मिलीमीटर वर्षा शामिल है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-- -- -- -- -- --
सोमवार से बढ़ सकता है तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ. टीबी सिंह ने बताया कि मौसमी विश्लेषण के अनुसार उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास का अवदाब तेजी से उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ा है। इसके रविवार तक कमजोर होकर उत्तर प्रदेश के ऊपर स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से सोमवार को जिले में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हल्की गर्मी और उमस के बीच बूंदाबांदी की संभावना है। दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।