फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The hi-tech digital library will provide a better study environment for the youth.

Maharajganj News: हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी में युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल

Fri, 29 May 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The hi-tech digital library will provide a better study environment for the youth.
1.15 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत हो रहा किया जा रहा निर्माण
महराजगंज। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है। यह डिजिटल लाइब्रेरी रैन बसेरा परिसर में करीब 1.15 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। इसे मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना सीएम (वीएनवाई) के तहत विकसित किया जा रहा है।



नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, इस परियोजना के लिए करीब 56 लाख रुपये की पहली किस्त मिल चुकी है। निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। लाइब्रेरी का निर्माण दो मंजिला भवन के रूप में कराया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को पूरी तरह डिजिटल और शांत वातावरण में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। डिजिटल लाइब्रेरी में आधुनिक तकनीक पर आधारित तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। दिसंबर माह के अंत तक लाइब्रेरी का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

लाइब्रेरी परिसर में छात्रों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था, हाईस्पीड वाई-फाई, आरओ प्लांट से शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था तथा एयर कंडीशनर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही लाइब्रेरी में हाईटेक कंप्यूटर और डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम भी लगाए जाएंगे, जिससे छात्र ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-बुक्स और डिजिटल कंटेंट का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, इस डिजिटल लाइब्रेरी के शुरू होने से शहर और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों के साथ अध्ययन करने का अवसर प्राप्त होगा।

वर्जन
रैन बसेरा परिसर में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल माहौल में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराना है। निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अनुसार चल रहा है और दिसंबर माह के अंत तक लाइब्रेरी बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-आलोक कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed