फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The health of the Sadhvi sitting on hunger strike deteriorated.

Maharajganj News: अनशन पर बैठीं साध्वी की तबीयत बिगड़ी

Sun, 16 Nov 2025 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The health of the Sadhvi sitting on hunger strike deteriorated.
नौतनवा। भूमि पर हुए अवैध कब्जे के विरोध में आमरण अनशन पर बैठी साध्वी नर्वदा दासी की शुक्रवार की रात तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना के बाद भी किसी जिम्मेदार के नहीं पहुंचने पर लोगों ने उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। पूरी रात वह भर्ती रहीं। शनिवार को छुट्टी मिलते ही पुनः आमरण अनशन पर बैठ गईं।
विज्ञापन

कुछ देर बाद अधिकारियों के निर्देश पर सीएचसी रतनपुर के डॉ. श्रीराम वर्मा ने मौके पर पहुंच आमरण अनशन पर बैठे समस्त लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अनशन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ नेता प्रहलाद प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र की निवासी साध्वी नर्वदा दासी, राजमति एवं शांति देवी फर्जी बैनामा व अवैध कब्जे के विरोध में और रामअवतार, हरिकेश मणि त्रिपाठी, मृत्युंजय मणि, हरिशंकर सिंह बरवाकला में बड़े पैमाने पर सरकारी धन का दुरुपयोग होने के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे हैं। इस दौरान फैज खान, राहुल त्रिपाठी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed