फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Health Department will organize various programs under the 'Seva Sankalp Abhiyan'.

Maharajganj News: सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग कराएगा विभिन्न कार्यक्रम

Sun, 13 Sep 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
The Health Department will organize various programs under the 'Seva Sankalp Abhiyan'.
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल और जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी ने बताया अभियान के तहत 18 सितंबर को जिला संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसके बाद 21 सितंबर को जिले के प्रत्येक सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच शिविर लगाया जाएगा। इसी दिन जिला संयुक्त चिकित्सालय और प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच शिविर के साथ फल वितरण कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन

29 सितंबर को जिला संयुक्त चिकित्सालय में अंगदान संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं एक अक्टूबर को प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एनीमिया मुक्त पोषण दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 से 27 सितंबर तक ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इस दौरान नौतनवा, लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज, सदर, परतावल और पनियरा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 28 सितंबर से दो अक्टूबर तक घुघली, मिठौरा, धानी, सिसवा, बृजमनगंज व फरेंदा क्षेत्र में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी ने सभी चिकित्सा इकाइयों को निर्धारित तिथियों में कार्यक्रम सुनिश्चित कराने तथा उनकी रिपोर्ट और फोटो विभागीय ग्रुप में साझा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed