फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The health department reached out to the missed beneficiaries, 38,925 were vaccinated.

Maharajganj News: छूटे लाभार्थियों तक पहुंचा स्वास्थ्य विभाग, 38,925 को लगा टीका

Wed, 24 Dec 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The health department reached out to the missed beneficiaries, 38,925 were vaccinated.
महराजगंज। जिले में टीकाकरण उत्सव अभियान के तहत छूटे हुए लाभार्थियों को टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अभियान के तहत अब तक कुल 38,925 लाभार्थियों को टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में वर्तमान में 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 2 अर्बन पीएचसी संचालित हैं। इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ उपकेंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर संपर्क कर ऐसे लाभार्थियों की पहचान की जा रही है, जो किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से छूट गए थे। यूविन पोर्टल पर उपलब्ध कवरेज रिपोर्ट के अनुसार, 3 दिसम्बर से 20 दिसंबर के बीच कुल 38,925 लोगों को टीका लगाया गया है। इनमें 4,872 गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीके लगाए गए, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूती मिलेगी। इसी प्रकार शून्य से एक वर्ष आयु वर्ग के 17,364 बच्चों को टीकाकरण किया गया, जो बच्चों में होने वाली गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके अलावा एक से सात वर्ष आयु वर्ग के 13,176 बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित किया गया। वहीं, किशोर एवं किशोरियों को भी अभियान के अंतर्गत शामिल करते हुए 3,513 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है। टीकाकरण उत्सव अभियान तीन दिसंबर से चल रहा है,जो 31 तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन


आमजन से अपील की है कि जिन बच्चों या गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किसी कारण से नहीं हो पाया है, वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर अभियान का लाभ अवश्य लें। विभाग का लक्ष्य 31 दिसंबर तक शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नीरज कुमार कन्नौजिया, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed