फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The gymnasium itself is sick, how will the youth become healthy?

Maharajganj News: व्यायामशाला खुद बीमार, कैसे तंदुरुस्त होंगे युवा

Sat, 14 Sep 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 14 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
The gymnasium itself is sick, how will the youth become healthy?
निचलौल। नगर पंचायत के किसान डिग्री काॅलेज मैदान से सटे भूमि पर जिम्मेदारों ने लाखों रुपये खर्च कर व्यायामशाला भवन का मरम्मत तो करा दी, लेकिन डेढ़ वर्ष बाद भी भवन में उपकरण नहीं रखे गए हैं। यही कारण है की व्यायामशाला पर ताला लटका रहता है। ऐसे में व्यायामशाला युवाओं को तंदुरुस्त रखने के बजाय खुद बीमार होता चला जा रहा है।
विज्ञापन

व्यायामशाला से सटे किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में क्रिकेट मैच खेल रहे युवा रोहित, सौरभ, साकिर, शशिकांत आदि ने कहा की पिछले करीब डेढ़ वर्ष पहले नगर पंचायत की ओर से लाखों रुपये की रकम खर्च कर व्यायामशाला की मरम्मत कराई गई थी। ताकि व्यायामशाला भवन से युवकों को तंदुरुस्त रखने के साथ ही बॉडी बिल्डिंग के गुर सिखाए जा सके।
विज्ञापन

इतना ही नहीं कार्यदायी संस्था की ओर से भवन की मरम्मत कराकर क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग को भी सौंप दी गई, लेकिन अभी तक भवन में व्यायाम के लिए कोई उपकरण नहीं लग सका, न ही व्यायामशाला पर लटका ताला खुला। ऐसे में क्षेत्रीय युवाओं में जिम्मेदारों के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है। इन्होंने आगे कहा की विभाग इसके प्रति जरा भी संवेदनशील होता तो इसकी यह हालत न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले 10 लाख रुपये से हुआ था मरम्मत कार्य
करीब डेढ़ वर्ष पहले लगभग 10 लाख रुपये की लागत से व्यायामशाला भवन का मरम्मत कार्य पूरा किया गया, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते व्यायामशाला को अभी तक उपकरण नहीं मिल सके। इसके चलते व्यायामशाला अब धीरे-धीरे फिर से बदहाल स्थिति की ओर पहुंच रहा है। समय से भवन में उपकरण मुहैया कराया होता तो ऐसी हालत न होती। अब हाल यह है कि भवन की दीवारों में दरारें पड़ने लगी हैं।

व्यायामशाला भवन का मरम्मत हुए करीब डेढ़ वर्ष से अधिक समय गुजर गया है। भवन को सुरक्षित रखने के लिए नियमित देखरेख हो रही है। जिस योजना से उपकरण मिलना था। वह योजना अब बंद हो चुकी है। व्यायामशाला भवन में उपकरण रखने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
-अर्जुन त्रिपाठी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed