फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The glow of party offices fades after election noise

Maharajganj News: चुनावी शोर के बाद पार्टी कार्यालयों की रौनक फीकी

Thu, 06 Jun 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 06 Jun 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
The glow of party offices fades after election noise
महराजगंज। शहर में पार्टी कार्यालयों का नजारा हर रोज की तरह बुधवार को नहीं दिखा। भाजपा कार्यालय पर चहल पहल ज्यादा रही। वहीं सपा का कार्यालय तो खुला था, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। कांग्रेस कार्यालय तो बंद मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह कार्यालय खुला, लेकिन बाद में बंद कर कार्यकर्ता चले गए।
विज्ञापन

बुधवार को 11:45 बजे मुख्यालय के पिपरदेउरा स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखी। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के अलावा अन्य पदाधिकारी यहां पहले से बैठे दिखे। कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया। यहां सभी कार्यकर्ता आपस में बातचीत करते दिखे। चुनाव परिणाम को लेकर कुछ खास चर्चा नहीं हो रही थी।
विज्ञापन


दोपहर 12:34 बजे सदर ब्लाॅक पास समाजवादी पार्टी कार्यालय खुला मिला, लेकिन कोई यहां मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने बताया कि कार्यालय तो एक कार्यकर्ता 10 बजे के लगभग में ही खोल गया है। चुनाव के दौरान तो यहां काफी गहमा गहमी रहती थी। चुनाव बीतने के बाद कार्यकर्ता भी आराम फरमा रहे होंगे। दोपहर 12:40 बजे जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के पास कांग्रेस पार्टी का कार्यालय बंद मिला। लोगों ने बताया कि आज भी कार्यालय सुबह खुला था, लेकिन बाद में बंद हो गया। आमतौर कार्यालय प्रत्येक दिन खुला रहता है। चुनाव में तो यहां भी हर रोज सियासी समीकरण बनते बिगड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed