फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The girl tried to commit suicide by hanging herself

Maharajganj News: युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की

Wed, 18 Sep 2024 07:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
The girl tried to commit suicide by hanging herself
निचलौल। भारत नेपाल बॉर्डर से सटे नेपाल के नवलपरासी जिला अंतर्गत सकरदिन्ही निवासी एक युवती बुधवार को परिजनों की डांट से नाराज हो गई। आत्महत्या करने के लिए घर में ही फंदे से झूल गई। परिजनों की नजर पड़ने पर उन्होंने उसे फंदे से उतारकर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नेपाल के नवलपरासी जिला अंतर्गत सकरदिन्ही निवासी सिद्धया (18) को उसके परिजन ने किसी बात को लेकर डांट लगा दी, जिससे वह आक्रोशित हो उठी। कुछ देर बाद गुमशुम तरीके से घर के अंदर जाकर फंदे से झूल गई। परिजन संदेह पर होने पर कुछ देर बाद घर के अंदर पहुंचे तो युवती की करतूत देख वह सन्न हो गए। अचेत अवस्था में लेकर निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की इस तरह के मामले की अभी कोई उन्हें जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed