फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The girl committed suicide by hanging herself

Maharajganj News: फंदे से लटककर बालिका ने दी जान

Sat, 18 Oct 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by hanging herself
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गांव बोदना में शुक्रवार देर शाम को एक बालिका फंदे से लटककर जान दे दी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन लोगों की मदद से बालिका को फंदे से नीचे उतार आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने बालिका की स्वास्थ्य जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, बोदना निवासी अनिल प्रजापति के बेटी किरन प्रजापति (14) किसी बात को लेकर अचानक नाराज हो गई। उसके बाद किरन घर के अंदर फंदे से लटकर जान दे दी। मृत किरन बहन और भाई से बड़ी थी। मृत किरन के पिता अनिल प्रजापति कुछ महीने पहले अभी विदेश से घर लौटे थे। कोतवाली ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा के अनुसार घटना की सूचना मिली है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों के मुताबिक बालिका किरन फंदे से लटकर आत्महत्या कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed