{"_id":"6a8ded2adcec86ff0703ab3a","slug":"the-food-safety-department-sent-four-samples-for-testing-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183951-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने चार नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने चार नमूने जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
- रक्षा बंधन को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व पर मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने और लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने निचलौल और कटहरी बाजार स्थित मिठाई कारखानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खोया, छेना मिठाई, गुलाब जामुन और पेड़ा के चार नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।
प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-II केके उपाध्याय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों और मिठाई कारखानों का निरीक्षण किया। टीम सबसे पहले निचलौल पहुंची। यहां एक स्वीट हाउस के कारखाने का निरीक्षण कर वहां तैयार किए जा रहे खोया, छेना मिठाई और गुलाब जामुन के नमूने लिए गए।
इसके बाद टीम ने कटहरी बाजार स्थित एक मिष्ठान भंडार के कारखाने का निरीक्षण किया। यहां तैयार किए जा रहे पेड़े का नमूना लिया गया। टीम ने सभी चार नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
विज्ञापन
प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-II केके उपाध्याय ने बताया कि मिठाई विक्रेताओं और कारखाना संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें मिलावटी या खराब सामग्री का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह और पवन गौड़ शामिल रहे।