फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Food Safety Department has sent six samples of spices for testing.

Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मसालों के छह नमूने जांच को भेजे

Fri, 12 Jun 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The Food Safety Department has sent six samples of spices for testing.
कोल्हुई में मसाले का नमूना लेते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। 
नौतनवा और कोल्हुई में चलाया गया अभियान
विज्ञापन

महराजगंज। खाद्य सुरक्षा विभाग ने खड़े एवं पीसे मसालों की जांच के लिए बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) केके उपाध्याय के निर्देश पर बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मसालों के छह नमूने संग्रहित किए।

अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नौतनवा क्षेत्र के करमहवा स्थित एक कारखाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने मीट मसाला, धनिया पाउडर, काली मिर्च तथा साबुत धनिया के नमूने संग्रहित किए। इसके बाद टीम कोल्हुई बाजार पहुंची, जहां एक एजेंसी से एक कंपनी के लाल मिर्च पाउडर का नमूना लिया। वहीं एक दुकान से एक कंपनी के हल्दी पाउडर का नमूना भी जांच के लिए एकत्रित किया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को विधिक प्रक्रिया के तहत सील कर प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी नमूने में मिलावट अथवा मानक के विपरीत सामग्री पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कुल छह मसालों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, हिमांशु जयंत, अंकित सिंह एवं पवन गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed