फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Food Department took four samples including gram flour and Lalmohan.

Maharajganj News: खाद्य विभाग ने बेसन व लालमोहन सहित चार नमूने लिए

Thu, 26 Feb 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The Food Department took four samples including gram flour and Lalmohan.
नगर में दुकानों पर जांच करती खाद्य विभाग की टीम। 
एक सप्ताह में 19 नमूने लेकर जांच के लिए भेज चुकी है खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
विज्ञापन

महराजगंज। बुधवार को खाद्य सुरक्षा की टीम ने विभिन्न जगहों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। टीम ने बुधवार को चार नमूने लिए। पिछले एक सप्ताह में विभाग की टीम कुल 19 नमूने लेकर जांच के लिए भेज चुकी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों की टीम ने चौक बाजार में किराने की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान बेसन का नमूना लिया। इसी तरह निचलौल में लालमोहन का नमूना संग्रहित किया। इसके बाद टीम नौतनवा में एक ऑयल मिल का निरीक्षण करने पहुंची। यहां पर टीम ने राइस ब्रान ऑयल और एक मिल से मैदा का नमूना लिया। इन सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। अभियान के तहत अब तक जनपद के विभिन्न बाजारों से कुल 19 नमूने संग्रहित किए जा चुके हैं। टीम ने दुकानदारों को दुकानों की साफ-सफाई बनाए रखने और शुद्ध उत्पाद बेचने के सख्त निर्देश दिए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह, पवन गौड़ और हिमांशु जयंत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed