फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The fire station could not be built even in five years.

Maharajganj News: पांच साल में भी नहीं बन पाया फॉयर स्टेशन

Sun, 22 Feb 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The fire station could not be built even in five years.
नौनिया में 2019- 2020 से चल रहा निर्माण कार्य अभी भी अधूरा
विज्ञापन

31 मार्च 2025 को निर्माण कार्य पूरा करने के बाद संबंधित विभाग को करना था हैंडओवर
ठूूूूठीबारी। नौनिया गांव में फॉयर स्टेशन का निर्माण कार्य पांच साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। कार्यदायी संस्था को इसका निर्माण पूर्ण करके 31 मार्च 2025 को संबंधित विभाग को हैंडओवर करना था लेकिन समय सीमा पूरा होने के 11 महीने बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है।
निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नौनिया में कार्यदायी संस्था यूपी पुलिस आवास निगम लिमिटेड करीब सात करोड़ रुपये की लागत से 2019-2020 से फॉयर स्टेशन का निर्माण करवा रही है। धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य के चलते निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्रामीण दिलीप मद्धेशिया, सोनू नायक, हरीनारायण, हैप्पी नायक, मुक्तिनाथ, सुरेंद्र कुमार, अवधेश प्रसाद, जीतनरायण, शमसुल, फिरोज खान, जितेन्द्र कुमार, मोहन चौधरी, शैलेश गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी, आसिफ अली और अखिलेश आदि का कहना है कि एक ही साथ फॉयर स्टेशन, बिजली घर और राजकीय इंटर काॅलेज का निर्माण शुरू हुआ था। राजकीय इंटर काॅलेज बनकर तैयार हो गया। दो साल से बच्चे उसमें पढ़ भी रहे हैं। बिजली घर भी बन कर तैयार हो गया है। वहां साल भर से क्षेत्र में बिजली सप्लाई दी जा रही है लेकिन ढाई साल में बनकर तैयार होने वाला फायर स्टेशन पांच साल बीतने के बाद भी अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पूछने पर जेई मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि फॉयर स्टेशन का प्रशासनिक भवन तैयार हो चुका है। इस समय टाइप ए के दो भवन तथा टाइप बी के 14 भवनों का निर्माण कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है। जल्द ही निर्माण पूरा कराकर संबंधित विभाग को इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed