फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The final publication of the list of polling stations will be done today.

Maharajganj News: मतदेय स्थलों की सूची का आज किया जाएगा अंतिम प्रकाशन

Sat, 18 Jul 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The final publication of the list of polling stations will be done today.
महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप देने को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ डीएम ने शुक्रवार को बैठक की। इसमें भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन और परिवर्तन के बारे में मिली शिकायतों और सुझावों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि सभी प्रस्तावित मतदेय स्थलों का संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों से भौतिक सत्यापन कराया गया है। सत्यापन के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का नियमानुसार परीक्षण एवं निस्तारण करने के उपरांत मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है। मतदेय स्थलों की सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदेय स्थलों के निर्धारण की पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न की जा रही है, ताकि सभी मतदाताओं को मतदान के लिए सुगम एवं सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध हो सके। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि अगर अभी भी कोई आपत्ति हो तो संबंधित एआरओ को अवगत करा दें।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदेय स्थलों के संबंध में सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, संबंधित प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed