फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The fate of 29 candidates is sealed in the ballot box.

Maharajganj News: 29 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटी में बंद

Wed, 20 Dec 2023 07:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 20 Dec 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
The fate of 29 candidates is sealed in the ballot box.
महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का मतदान बुधवार को हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शंभू शरण पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन

चुनाव में 14 पदों के लिए 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 673 में से 634 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए इंद्रमणि तिवारी, देवेंद्र प्रताप सिंह, वाहिद अली एवं सुशील कुमार श्रीवास्तव के बीच चतुष्कोणीय लड़ाई है। वहीं महामंत्री पद के लिए दिनेश प्रसाद मिश्रा, द्विजेंद्र दुबे, प्रमोद कुमार त्रिपाठी एवं रामराज चौधरी के बीच चतुष्कोणीय लड़ाई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अकबर अली अंसारी अरविंद प्रताप एवं ध्रुव नारायण पांडेय मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अरुण कुमार एवं कात्यायन मणि त्रिपाठी के बीच सीधा मुकाबला है। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के लिए गुड्डू प्रसाद कन्नौजिया एवं नवनीत कुमार चतुर्वेदी आमने-सामने हैं। संयुक्त मंत्री प्रकाशन के पद हेतु परशुराम गौड़ एवं सत्यप्रकाश तिवारी आमने-सामने हैं। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद के लिए अमित कुमार गौरव एवं उमेश चंद्र तिवारी आमने-सामने हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार सिंह एवं बृजभूषण त्रिपाठी के बीच सीधी टक्कर है। बार के 673 मतदाताओं में से 634 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed