फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The farm was given on share-cropping...neither grain nor farm was available.

Maharajganj News: बटाई पर दिया था खेत...न तो अनाज मिल रहा, न ही खेत

Sat, 10 Feb 2024 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 10 Feb 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
The farm was given on share-cropping...neither grain nor farm was available.
महराजगंज/फरेंदा। साहब अपना खेत गांंव के एक व्यक्ति को बटाई पर दिया था, लेकिन वह करीब दो वर्षों से न तो अनाज दे रहा न ही खेत छोड़ रहा है। इसको लेकर करीब दस बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ये बातें थाना समाधान दिवस में पहुंचे पीड़ित नौसागर गांव के टोला शिवलहवा निवासी संतराम ने जिलाधिकारी से कही।
विज्ञापन

पीड़ित संतराम ने कहा कि 1996 में रामसहाय से अपने बेटे दिनेश व रमेश के नाम से बैनामा कराया था। उसके कुछ दिन के बाद गांव के कुछ लोग और भी उसी नंबर में बैनामा लिए थे। करीब तीन वर्ष पूर्व एक व्यक्ति को अपने हिस्से की जमीन को बटाई पर दिया था, लेकिन वह करीब दो वर्ष से अनाज नहीं दे रहा है। उसके बाद खेत को छोड़ने के लिए कहां तो दबंगई के बल पर खेत भी नहीं छोड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं बृजमनगंज के स्वामी विवेकानंद नगर निवासी रामप्रसाद ने खलिहान की जमीन पर कुछ लोग पक्का मकान निर्माण करा रहे हैं। मना करने पर नहीं मान रहे हैं। फरेंदा थाना में कुछ छह मामले आए जिसमें तीन पुलिस व तीन भूमि विवाद संबंधी मामले आए। पुरंदरपुर में छह व बृजमनगंज में पांच मामले आए। जिले में 73 मामले आए, इसे 29 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थाना भिटौली पर थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनी। पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर ही तीन मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जमीन संबंधित सभी प्रकरणों में पूर्व में गठित पुलिस व राजस्व की टीम संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण करें, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed