फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The faces of 150 players blossomed when they got the award.

Maharajganj News: मिला पुरस्कार तो खिल उठे 150 खिलाड़ियों के चेहरे

Wed, 30 Aug 2023 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
The faces of 150 players blossomed when they got the award.
मिला पुरस्कार तो खिल उठे 150 खिलाड़ियों के चेहरे
-छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में खेल सप्ताह के तहत विजेता व उप विजेता बने खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में 21 से 29 अगस्त के बीच में खेल सप्ताह कार्यक्रम केे तहत हुए विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता व उप विजेता बने टीमों के कुल 150 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे।
खेल सप्ताह के तहत फुटबाल, कुश्ती, ताइक्वांडो व हाकी का मुकाबला हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने विजेता व उप विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। स्पर्धा में 90 बालक व 60 बालिकाओं को पुरस्कृत करते हुए उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि कड़ी मेहनत के बलबूते जिले के खिलाड़ियों ने विजेता व उपविजेता बनने में सफलता हासिल की है। पूरा विश्वास है कि सभी खिलाड़ी आगे भी अपने बेहतर प्रदर्शन को जारी रखेंगे। ताइक्वांडो संघ के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर प्रशिक्षक आसिफ एकबाल, शिवशरण पाठक, अबुफजल, धर्मेन्द्र यादव, कंप्यूटर सहायक सुनील प्रसाद, रिजवान अहमद फैजी, अमरनाथ यादव, अजीत कुमार राय, अजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हाकी के फाइनल में सत्या स्पोर्ट्स क्लब ने जीता खिताब
मंगलवार को हुए हाकी के फाइनल मुकाबले में सत्या स्पोर्ट्स क्लब ने आर्यन क्लब महराजगंज को 5-4 से हरा दिया। सत्या क्लब के कप्तान सत्येंद्र ने दो गोल मारकर अपनी टीम को बढ़त दिलाने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed