फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The face of villages with low population will change

Maharajganj News: कम आबादी वाले गांवों की बदलेगी सूरत

Sat, 07 Feb 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The face of villages with low population will change
महराजगंज। जनगणना वर्ष 2011 के आधार पर प्रदेश सरकार ने कम आबादी वाली ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक नई और महत्वपूर्ण पहल की है।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना के तहत जिले की 1500 तक आबादी वाली 22 ग्राम पंचायतों को स्वयं के संसाधनों से अर्जित आय (ओएसआर) के आधार पर 30.50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। यह राशि पंचायतों को उनकी पिछली वर्ष की आय के सापेक्ष पांच गुना तक प्रोत्साहन के रूप में दी गई है। अब इन पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 22 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनकी आबादी 1500 से कम है। कम आबादी के कारण इन पंचायतों को राज्य व केंद्र वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि भी सीमित होती है। अधिकांश राशि पंचायत सहायक, केयर टेकर के मानदेय, साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य आवश्यक खर्चों में ही समाप्त हो जाती है। ऐसे में विकास कार्यों के लिए धन की कमी बनी रहती थी। इसी समस्या को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची के अनुसार, बृजमनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेला को 500 रुपये, हरैया महुलानी को 1450 रुपये, हाथाबेला हरैया को 1600 रुपये और जिगिनिया को 1000 रुपये की धनराशि प्रदान किया गया है। वहीं सदर (महराजगंज) ब्लॉक की ग्राम पंचायत बड़हरा राजा को 5250 रुपये, गिधान को 5150 रुपये, पकड़ी खुर्द को 5100 रुपये तथा सिसवा बाबू को 700 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली है। इसी प्रकार मिठौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बड़हरा वैदा को 5100 रुपये, बेलवा खुर्द को 800 रुपये, देउरवा को 1005 रुपये, हरपुर कला को 1740 रुपये और मठिया को 1050 रुपये दिए गए हैं। निचलौल ब्लॉक के चंदा ग्राम पंचायत को 6150 रुपये की धनराशि जारी किया गया है। पनियरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहरामपुर को 750 रुपये, कनैला को 69 हजार रुपये, महदेईया को 5625 रुपये, पिपरिया को 41 हजार रुपये और रामपुर खुर्द को 3125 रुपये दिए गए हैं। वहीं परतावल ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसा उर्फ परसौना को सर्वाधिक 28.76 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है। इसके अलावा सिसवा ब्लॉक के कम्हरिया को 16,100 रुपये और परसिया को 1900 रुपये की धनराशि दी गई है। इस प्रकार कुल मिलाकर 22 ग्राम पंचायतों को 30.50 लाख रुपये जारी किए गए हैं। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ओएसआर की निगरानी हेतु एक विशेष पोर्टल और मोबाइल एप विकसित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed