{"_id":"6ac6af9be9a188f7c20a9bb1","slug":"the-excise-department-team-raided-the-partawal-market-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186579-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ छापा, दुकान छोड़ भागने लगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ छापा, दुकान छोड़ भागने लगे व्यापारी
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में बुधवार सुबह आबकारी विभाग की टीम ने शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाकर कई दुकानों पर छापेमारी की। कई दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर इधर-उधर भागने लगे।
आबकारी विभाग की टीम ने नगर पंचायत परतावल के विभिन्न वार्डों में करीब 10 से अधिक दुकानों की जांच की। टीम ने दुकानदारों को अवैध रूप से शराब की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी। कार्रवाई के दौरान एक जनरल स्टोर की दुकान से बीयर बरामद होने की भी सूचना है। एक दुकानदार टीम को देखते ही दुकान के पीछे के रास्ते से भाग निकला। टीम ने उसका पीछा करते हुए साप्ताहिक बाजार में उसे पकड़ लिया। हालांकि, पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि शराब अवैध की बिक्री पर रोक लगाने के लिए संभावित स्थानों पर छापामारी की गई है। दुकानदारों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि आगे यदि कोई दुकानदार अवैध रूप से शराब की बिक्री करते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।