फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The driver went to see the fight... the e-rickshaw fell into a ditch

Maharajganj News: झगड़ा देखने चला गया चालक... ई-रिक्शा गड्ढे में गिरा

Sun, 11 Jan 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The driver went to see the fight... the e-rickshaw fell into a ditch
आसपास के ग्रामीणों की मदद से पुलिस ई रिक्शा को निकलवाया बाहर
विज्ञापन

खनुआ। नौतनवा-खनुआ मार्ग पर डंडा नदी पुल के पास नौतनवा की तरफ से आ रहा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। सूचना पर मौके पर जाकर पुलिस ने ई रिक्शा को राहगीरों की मदद से बाहर निकलवाया।


जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली सिवान में डंडा नदी पुल के पास नौतनवा की ओर से चालक राम प्रताप, निवासी लोहसी ई-रिक्शा लेकर खनुआ की तरफ आ रहा था। अभी वह डंडा नदी पुल के पास पहुंचा, यहां उसके गांव के कुछ लोग आपस में कहासुनी कर रहे थे। वह ई रिक्शा में बिना हैंड ब्रेक लगाए उन्हें देखने चला गया। तब तक ई रिक्शा गड्ढे की तरफ जाने लगा। रिक्शा में बैठी सवारियों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। जब तक चालक दौड़ कर आता ई रिक्शा गड्ढे में गिर गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास ग्रामीणों की मदद से ई रिक्शा को बाहर निकलवाया। खनुआ पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। ई-रिक्शा को सकुशल बाहर निकलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed