फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The DM inspected the paddy purchasing centers and interacted with the farmers.

Maharajganj News: धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर डीएम ने किसानों से किया संवाद

Thu, 04 Dec 2025 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The DM inspected the paddy purchasing centers and interacted with the farmers.
परतावल मंडी में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा। 
निर्धारित चेक लिस्ट के अनुरूप तैयारियों को देखा और केंद्र पर खरीद की स्थिति का जायजा लिया
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद कर उनकी प्रतिक्रिया ली
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को परतावल मंडी का औचक निरीक्षण कर धान क्रय की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धान क्रय अभिलेखों, क्रय के लिए निर्धारित चेक लिस्ट के अनुरूप तैयारियों को देखा और केन्द्र पर खरीद की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद कर उनकी प्रतिक्रिया जानी।
डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि परतावल मण्डी तृतीय पर कुल 43 किसानों से 167.24 मी. टन एवं केन्द्र परतावल मण्डी चतुर्थ पर कुल 45 किसानों से 131.76 एमटी की धान खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग की विपणन शाखा का परतावल मण्डी प्रथम व द्वितीय, मण्डी समिति का 02 एवं भारतीय खाद्य निगम का 01 सहित कुल 07 धान क्रय केन्द्र स्थापित हैं। निरीक्षण के समय धान क्रय केन्द्र परतावल मण्डी तृतीय पर कृषक गंगा उपाध्याय, रामपुर की लगभग 80 क्विंटल परतावल मण्डी चतुर्थ पर कृषक राजेन्द्र मिश्रा, मधवापुर की लगभग 35 क्विंटल एवं उन्नय मिश्रा, मधवापुर की लगभग 35 क्विंटल धान की तौल की जा रही थी। किसानों ने व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों से भी वार्ता की। जिलाधिकारी की ओर से अवगत कराया गया कि परतावल मण्डी प्रथम पर राजकुमार पटेल, लखिमाखस की लगभग 175 क्विंटल, परतावल मण्डी द्वितीय पर अलीरजा, बुद्धिरामपुर की लगभग 60 क्विंटल, कृषि उत्पादन मण्डी समिति के परतावल प्रथम पर बलराम सिंह, धरमौली की लगभग 25 क्विंटल एवं परतावल द्वितीय पर शैलेष मिश्रा की लगभग 37 क्विंटल धान की तौल की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से खरीद प्रक्रिया के संदर्भ में उनके अनुभव पूछे। उपस्थित किसानों ने क्रय केन्द्र की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। कुछ किसानों ने अंश निर्धारण की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। निरीक्षण के समय एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, केन्द्र प्रभारी, अजीत कुमार पाण्डेय व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed