फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The DM constituted a two-member investigation team after seizing the authority of the head.

Maharajganj News: प्रधान का अधिकार सीज कर डीएम ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित की

Fri, 27 Feb 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The DM constituted a two-member investigation team after seizing the authority of the head.
ग्राम पंचायत भेड़िहारी में मनरेगा पार्क में मिट्टी भराई में दो बार भुगतान करने का मामला
विज्ञापन

जांच अधिकारी के रूप में सीवीओ महराजगंज व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण इंडो नेपाल नामित
महराजगंज। बृहस्पतिवार की देर शाम जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम प्रधान का अधिकार सीज कर दिया है। साथ ही जांच अधिकारी के रूप में सीवीओ महराजगंज व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण इंडो नेपाल को जांच अधिकारी नामित किया है। यह आदेश मनरेगा से जुड़े एक मामले में सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर दिया गया है।
निचलौल तहसील के ग्राम पंचायत भेड़िहारी में मनरेगा पार्क में मिट्टी भराई का कार्य हुआ था। इसका दो बार भुगतान किया गया था। एक बार मनरेगा के जरिये भुगतान किया गया तो दूसराी बार पीएफएमएस पोर्टल पर वेंडर के रूप में दर्ज एक व्यक्ति विशेष के खाते में भुगतान किया गया। शिकायत हुई तो उस व्यक्ति विशेष का खाता डीएम ने सीज करते हुए जांच अधिकारी के रूप में उपायुक्त श्रम रोजगार व अधिशासी अभियंता सिंचाई को प्रथम जांच अधिकारी नामित किया।
विज्ञापन

जांच टीम की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को डीएम को मिली। रिपोर्ट में पाया गया कि 7,15,371 रुपये का भुगतान शासनादेश व टेंडर नियमों की अनदेखी करते हुए ग्राम प्रधान अखिलेश यादव व सचिव ने किया। उल्लंघन की पुष्टि के बाद डीएम ने देर शाम भेड़िया प्रधान के अधिकार सीज कर नए सिरे से जांच करने के लिए सीवीओ व अधिशासी अभियंता लोनिवि इंडो नेपाल को नामित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ग्राम पंचायत भेड़िया में प्रधान व सचिव ने नियमों को दरकिनार कर भुगतान किया ङऐ। पुष्टि होने के बाद डीएम ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। ग्राम पंचायत के खातों को संचालित रखने के लिए त्रिस्तरीय कमेटी गठित की जाएगी।
-श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed