फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The DM and SP inspected the police recruitment examination center.

Maharajganj News: डीएम व एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

Thu, 11 Jun 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The DM and SP inspected the police recruitment examination center.
पारदर्शिता के साथ सकुशल परीक्षा संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम
विज्ञापन

फरेंदा। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा केंद्र का डीएम गौरव सिंह सोंगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी फरेंदा स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, आनंदनगर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और प्रशासनिक तैयारियों की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र के विभिन्न कक्षों, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था काे देखा। उन्होंने परीक्षा संचालन में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्र में स्थापित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ दीपशिखा वर्मा, प्रधानाचार्य डॉ ज्योति सिंह, नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल सहित तमाम लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed