फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The district secured the first position in the state under the Atal Pension Yojana.

Maharajganj News: अटल पेंशन योजना में जनपद को प्रदेश में पहला स्थान मिला

Sat, 04 Jul 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The district secured the first position in the state under the Atal Pension Yojana.
लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर भूपेंद्र मिश्र को पीएफआरडीए चेयरमैन ने किया सम्मानित
विज्ञापन

महराजगंज। अटल पेंशन योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के चलते जनपद को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। जनपद में अटल पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या सर्वाधिक है। इस उपलब्धि पर लखनऊ के होटल जेबीआर में आयोजित आउटरीच कार्यक्रम के दौरान लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर भूपेंद्र मिश्र को पेंशन फंड विनियामक एवं विकास प्राधिकरण के चेयरमैन ने सम्मानित किया। दूसरे पर बलरामपुर और तीसरे स्थान पर आजमगढ़ हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद भूपेंद्र मिश्र ने इसका श्रेय जनपद के जिलाधिकारी, समस्त बैंक शाखा प्रबंधकों, बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अटल पेंशन योजना के प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग देने वाले सभी हितधारकों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी बैंकों के समन्वित प्रयास, नियमित समीक्षा, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों तथा जनजागरूकता अभियानों के चलते महाराजगंज ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अटल पेंशन योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं निम्न आय वर्ग के नागरिकों के लिए है। यह योजना इस वर्ग के लोगाें को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान देने वाली भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है। उन्होंने कहा कि आगे भी जनपद में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लीड बैंक प्रबंधकों, बैंक अधिकारियों एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed