फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The district received the gift of 15 new ambulances

Maharajganj News: जिले को 15 नए एंबुलेंस की मिली सौगात

Tue, 08 Apr 2025 05:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 08 Apr 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
The district received the gift of 15 new ambulances
महराजगंज। स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन की ओर से जिले को 15 नए एंबुलेंस की सौगात मिली है। मंगलवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया व सीएमओ डॉ.श्रीकांत शुक्ला ने सीएमओ कार्यालय परिसर से एंबुलेंस को रवाना किया।
विज्ञापन

विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा की उत्तर प्रदेश की सरकार लोगों के स्वास्थ्य के बारे में चिंता करती है। इसी क्रम में जिले को 15 नए एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया है। मरीजों का पैसा न लगे और समय से इलाज हो सके, इसके लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। एक फोन पर कुछ ही समय में मरीज के पास एंबुलेंस पहुंचेगी।
विज्ञापन

पहले की सरकार में स्वास्थ्य को लेकर लचर व्यवस्था बनी रहती थी। मरीज का समय से इलाज नहीं हो पाता था। जनपद में 102 एंबुलेंस की संख्या 44 और 108 एंबुलेंस की संख्या 32 हो गई है। इस दौरान सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह, विपुल यादव, श्रीभागवत सिंह, ऑपरेशन हेड अरिजीत पांडे, जिला प्रबंधक अविनाश मिश्र, रीजनल मैनेजर अनिमेष सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed