फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The district reached third place in the ranking of CM Dashboard.

Maharajganj News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंचा जिला

Sat, 11 Jan 2025 05:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 11 Jan 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
The district reached third place in the ranking of CM Dashboard.
महराजगंज। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में लगातार पांच माह तक पहले स्थान पर बने रहने के बाद साल के आखिरी माह दिसंबर में फिसलकर महराजगंज तीसरे पायदान पर जा पहुंचा है।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जनपद 10 अंक में से 8.56 अंक लाकर तीसरे पायदान पर दिसंबर की रैंकिंग में है। इस बार सरताज जालौन 8.77 अंक लाकर बना है। वहीं दूसरे स्थान पर 8.68 अंक के साथ हमीरपुर का कब्जा है। जुलाई से सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में अचानक फिसल जाना अधिकारियों को साल रहा है कि आखिर कमी कहां से रह गई जो जिले से पहली पोजीशन छिन गई।
विज्ञापन

इसमें कुछ विभागों की लचरता ने पूरे मेहनत पर पानी फेर दिया है। मनरेगा, ग्राम्य विकास और पंचायतीराज ने मेहनत से जनपद को जहां पहले स्थान पर पहुंचाने की तत्परता दिखाई वहीं समाज कल्याण, लोकनिर्माण, जल निगम और पर्यटन ऐसे विभाग रहे जिनका प्रदर्शन ठीक नहीं है। इनका प्रदर्शन उस समय भी खराब ही रहा जब जिला रैंकिंग में पहले स्थान पर आसीन था।

कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद

कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद- फोटो : स्त्रोत- संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed