फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The District Judge administered the oath to the newly elected office bearers of the Bar Association.

Maharajganj News: जनपद न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Thu, 12 Feb 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The District Judge administered the oath to the newly elected office bearers of the Bar Association.
नौतनवा। तहसील सभागार में बुधवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला, सचिव दयानंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला व सूर्यनाथ मिश्र, संयुक्त सचिव प्रभाकर विश्वकर्मा व विनय आनंद व कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर लाल, सत्यनारायण प्रजापति, कृष्ण कुमार सिंह, रमेश चौधरी, शिवसदन मिश्र, सुनील गौड़, केसरी नंदन त्रिपाठी एवं शिवेंद्र कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने कहा कि बार और बेंच दोनों का ध्येय वादकारियों को न्याय दिलाना है। यदि दोनों पटलों का सामंजस्य बेहतर रहे तो निश्चित ही पीड़ितों को समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक न्याय दिलाने में हमारी भूमिका सार्थक सिद्ध होगी। कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान न्यायाधीश ग्राम न्यायालय नौतनवा विपुल कुमार यादव, एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ अंकुर गौतम, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, उपनिबंधक संदीप गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed