फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   the dictric hospital.

जिला अस्पताल में वायरल फीवर के मरीज बढ़े

Wed, 21 Aug 2019 07:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
the dictric hospital.
जिला अस्पताल में बढ़े वायरल-फीवर के मरीज
विज्ञापन

महराजगंज। मौसम अचानक उतार-चढ़ाव का असर दिखने लगा है। बारिश के बाद अचानक उमस भरी गर्मी और रात को हवा में नमी के कारण वायरल फीवर, खांसी एवं सांस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों इसका असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। रोज करीब 1200 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा वायरल फीवर, खांसी एवं सांस के मरीज हैं।
एक अनुमान के मुताबिक अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों में करीब 500 वायरल फीवर, खांसी एवं सांस से पीड़ित हैं। इसके अलावा सीएचसी एवं पीएचसी पर भी मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। चेहरी गांव के मोहन, बागापार के वीरेंद्र ने बताया कि भीड़ के कारण डॉक्टर से दिखाने के लिए करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. एएम भाष्कर ने बताया कि मौमस में उतार चढ़ाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इस मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आर बी राम ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा को देखते हुए चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया गया है। दवा काउंटर एवं पर्ची काउंटर पर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मरीजों को इलाज में कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed