फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The devotees were overwhelmed after watching the staging of Bharat Milap.

Maharajganj News: भरत मिलाप का मंचन देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Wed, 01 Oct 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 01 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The devotees were overwhelmed after watching the staging of Bharat Milap.
परतावल। परतावल ब्लॉक के ग्राम सभा परसा उर्फ परसौना में हो रही रामलीला में मंगलवार की रात भरत मिलाप का मंचन किया गया। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। राम-भरत के मिलन का भावनात्मक दृश्य देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। भरत मिलाप रामायण का एक अत्यंत मार्मिक प्रसंग है। जब श्रीराम अयोध्या से वनवास पर गए और चित्रकूट में निवास कर रहे थे, तभी उनके छोटे भाई भरत अयोध्या से उन्हें वापस लाने के लिए पहुंचे। उन्होंने राम से आग्रह किया कि वे अयोध्या लौटकर राजगद्दी संभालें, लेकिन श्रीराम ने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए चौदह वर्ष का वनवास पूरा करने का संकल्प दोहराया। इसके बाद भरत ने श्रीराम की चरण पादुका लेकर अयोध्या लौटे और उन्हें सिंहासन पर स्थापित कर स्वयं प्रतिनिधि स्वरूप राज्य संचालन किया। मंचन में कलाकारों ने श्रीराम और भरत के भावुक मिलन को इतने सजीव रूप में प्रस्तुत किया कि दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed