{"_id":"6ac807e8f2da6bb1890b7643","slug":"the-depth-of-the-danda-river-barricading-cleanliness-lighting-and-security-arrangements-were-reviewed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186665-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रतिमा विसर्जन स्थल का एसडीएम और सीओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रतिमा विसर्जन स्थल का एसडीएम और सीओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खनुआ। दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बृहस्पतिवार को नौतनवा एसडीएम और सीओ ने संयुक्त रूप से विसर्जनस्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार सोनौली कोतवाली क्षेत्र के डंडा नदी पुल के पास और डंडा हेड पर अस्थायी विसर्जन स्थल का अधिकारियों ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गहराई, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। एसडीएम नौतनवा कुणाल ने मौके पर मौजूद लेखपाल और नगर पालिका कर्मियों को निर्देश दिया कि विसर्जन घाट पर किसी प्रकार की फिसलन या कीचड़ न रहे। घाट के किनारे पर्याप्त रोशनी और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
सीओ नौतनवा बंसत सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया कि विसर्जन के दिन भारी पुलिस बल, महिला पुलिस और एसएसबी के जवान तैनात रहेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग से रूट प्लान तैयार किया गया है। कोई भी व्यक्ति नदी के गहरे पानी में न जाने पाए, इसके लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सोनौली थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला के साथ पुलिस टीम और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।