Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The department is running a campaign, schools are flouting the rules.

Maharajganj News: विभाग चला रहा अभियान, स्कूल उड़ा रहे नियम की धज्जियां

Sat, 11 Apr 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The department is running a campaign, schools are flouting the rules.
1000 स्कूली वाहन की परमिट, अधिक का संचालन
विज्ञापन

महराजगंज। एआरटीओ के निर्देशन में स्कूल वाहनों के मानक लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही ऑनलाइन पोर्टल पर स्कूल व स्कूली वाहनों का रियल टाइम डाटा अपलोड किया जा रहा है। इसके बावजूद स्कूली वाहन बेखौफ नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
जिले में 1000 से अधिक वाहन स्कूल वाहन के रूप में पंजीकृत हैं। लेकिन स्कूलों में इससे अधिक गाड़ियों का स्कूल वाहन के रूप में संचालन किया जा रहा है। ज्यादातर स्कूल वाहनों का रंग न तो मानक के अनुरूप है न उन पर चालक का नाम व मोबाइल नंबर अंकित है। अधिकांश स्कूलों के वाहन खुलेआम नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए महंगे स्कूलों में दाखिला करवाते हैं। स्कूल प्रबंधन भी किताब, कॉपी, ड्रेस और वाहन सुविधा के नाम पर मोटी फीस वसूलते हैं, लेकिन बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं है। विभाग ने स्कूली वाहनों के रंग, पहचान और अन्य मानक निर्धारित किए हैं, बावजूद नियमों की अनदेखी हो रही है। जबकि इन नियमों को प्रभावी करने के पीछे मंशा रही कि आपातकालीन स्थिति में तत्काल सूचना मिले जिससे राहत बचाव तत्काल प्रभावी हो, लेकिन नियम अनुपालन न होने से स्थिति पूर्ववत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूल वाहनों की जांच व रियल टाइम डाटा फीड किया जा रहा है। इस दौरान स्कूली वाहनों की जांच भी की जा रही। जांच में जो भी वाहन मानकों के विपरीत संचालित मिल रहे उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। नियम के खिलाफ स्कूली वाहन नहीं संचालित होने दिए जाएंगे।
-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed