फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The department is keeping an eye not only on illegal schools but also on coaching institutes

Maharajganj News: अमान्य स्कूल ही नहीं कोचिंग पर भी विभाग की नजर

Mon, 12 May 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The department is keeping an eye not only on illegal schools but also on coaching institutes
महराजगंज। जनपद में सिर्फ अमान्य स्कूल ही नहीं कोचिंग सेंटर भी जांच के दायरे में हैं। डीआईओएस ने पंजीकरण से अधिक संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों की जानकारी मिलने व तीन महीने की फीस पहले जमा कराने की शिकायतों के मद्देनजर स्कूल के साथ कोचिंग सेंटरों की भी जांच के लिए टीम को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ऑफिस के रिकॉर्ड के मुताबिक जिले में सिर्फ 50 कोचिंग सेंटर ही पंजीकृत हैं, लेकिन संचालन 70 से 80 सेंटरों का किया जा रहा। पूरे जिले के आंकड़ों की माने तो कुल संख्या 230 से अधिक है। कुछ कोचिंग संचालक अग्रिम शिक्षण शुल्क वसूलतेे हैं। अब कोचिंग के खिलाफ भी अभियान शुरू कराया गया है। अमान्य स्कूलों की जांच के लिए बनी टीम को अब क्षेत्र के कोचिंग सेंटरों की पड़ताल करते हुए रिपोर्ट देने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि अमान्य स्कूल व कोचिंग सेंटरों की रिपोर्ट जांच अधिकारियों को देनी है। इसकी जिम्मेदारी राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्यों को दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed