फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The department has set a target of investing Rs 1000 crore.

Maharajganj News: एक हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य, विभाग ने कसी कमर

Thu, 06 Nov 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The department has set a target of investing Rs 1000 crore.
महराजगंज। शासन के एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले के विकास और निवेश को बढ़ाने के लिए उद्योग विभाग ने कमर कस ली है। माह के आखिरी सप्ताह में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 को लेकर जिला प्रशासन के साथ उद्योग विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। जिले को 1,000 करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

जिले में औद्योगिक इकाइयों के लिए निवेश के नजरिए से पहले की अपेक्षा उद्योगपतियों का विश्वास बढ़ा है। बीते दो वर्ष में हुए निवेश व स्थापित औद्योगिक परियोजनाओं ने विभाग का उत्साह बढ़ाया है। इस बार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 महज आयोजन नहीं बल्कि औद्योगिक पुनर्जागरण व निवेश का प्रतीक बनेगा। इसके लिए उद्योग विभाग सभी विभागों की निवेश योजनाओं और औद्योगिक प्रस्ताव का विवरण तैयार करा रहा है।
विज्ञापन

दो वर्ष में 2,576 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव : 10 प्रमुख परियोजनाओं में 387 करोड़ का निवेश हुआ है। स्थापित इकाइयों से 1,687 लोगों को रोजगार मिला है। होटल, रेस्त्रा की संख्या दो वर्ष में बढ़ी है। परिवहन के बढ़ते साधनों के साथ औद्योगिक गतिविधियां तेज हुई हैं। विभागीय सक्रियता व सभी विभागों के सामंजस्य से 2023 से अब तक उद्योग विभाग को 2,576 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले और 702 करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। इन परियोजनाओं में अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट, पार्क, राइसमिल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed