{"_id":"63349b4839d3a718df4d188a","slug":"the-department-became-a-participant-in-the-success-of-the-festival-maharajganj-news-gkp4521471175","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सव की सफलता में सहभागी बने विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सव की सफलता में सहभागी बने विभाग
विज्ञापन
कार्यालय कक्ष में महोत्सव को लेकर बैठक करते सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल।
- फोटो : MAHARAJGANJ
महोत्सव की सफलता में सहभागी बने विभाग
शनिवार से प्रारंभ होने वाले महराजगंज महोत्सव में विभाग की ओर से भी लगाया जाए स्टाल
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में शनिवार से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव को सफल बनाने में सभी विभाग सहभागी बनें तथा अपने स्टाल को लगाने का कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में हुई अधिकारियों की बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी बृहस्पतिवार को महोत्सव स्थल पर पहुंचकर स्टाल को देखें तथा उसे आरक्षित कराने का कार्य करें। महोत्सव को सफल बनाने के लिए व्यक्तिगत स्तर से भी लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाए।
इस दौरान प्रभारी डीडीओ आरके पांडेय, उप कृषि निदेशक रामशिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव समेत अन्य विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------
बैंककर्मी भी महोत्सव में बने सहभागी
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैंककर्मियों की बैठक में कहा कि वे महोत्सव में सहभागी बनने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि बैंकों की ओर से भी महोत्सव स्थल पर स्टाल लगाए जाएं तथा विभागीय योजनाओं के बारे में सभी को अवगत कराया जाए। बड़े आयोजन में सबकी भूमिका अहम है। ऐसे में सभी पूरे मनोयोग से इसे सफल बनाने में जुटें। इस दौरान सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
----------
उप जिलाधिकारी ने महोत्सव स्थल पर पहुंच देखी तैयारी
उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद जसीम ने महोत्सव स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की महत्ता को ध्यान में रखते हुए आयोजन संबंधी तैयारियों को समय रहते पूरा करा लिया जाए।
------
सफाई व्यवस्था में जुटे सफाईकर्मी
महोत्सव को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए निकायों व ग्रामीण क्षेत्र के सफाईकर्मी पूरी तत्परता से अपने कार्यों में जुटे हुए हैं। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि नगर के महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए यहां पर 100 सफाई कर्मियों को वाहन के साथ लगाया गया है। वहीं, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने भी बताया कि कार्यक्रम स्थल पर 100 से अधिक सफाईकर्मी लगाए गए हैं।