{"_id":"683a01806b051cfa6106be93","slug":"the-demu-from-nautanwa-was-delayed-by-8-hours-while-the-passenger-departed-35-hours-late-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-150559-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नौतनवा से डेमू पौने आठ घंटे तो पैसेंजर साढ़े तीन घंटे देर से रवाना हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नौतनवा से डेमू पौने आठ घंटे तो पैसेंजर साढ़े तीन घंटे देर से रवाना हुई
Sat, 31 May 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 31 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर नौतनवा रूट पर चलने वाली ट्रेनों के देर से आने और जाने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। यात्री समय से अपने गंतव्य को नहीं जा सके। लोगों को अधिक किराया देकर रोडवेज बस से यात्रा करना पड़ रहा है।
नौतनवा से सुबह 6:05 बजे गोरखपुर को जाने वाली डेमू ट्रेन शुक्रवार को 7:40 घंटे देरी से नौतनवा से रवाना हुई जिससे यात्रियों को काफी समस्या हुई। सुबह की पहली ट्रेन होने के कारण इस ट्रेन से काफी यात्री गोरखपुर या अन्य स्थानों के लिए जाते हैं। ट्रेन देर से जाने की सूचना पर काफी यात्री जिन्हें जल्दी थी और समय से पहुंचना था, वह लोग अधिक किराया देकर रोडवेज से यात्रा किए। यह ट्रेन प्रतिदिन नकहा जंगल से चलकर रात 8:05 बजे नौतनवा पहुंचती है और सुबह 6:05 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करती है। शनिवार को यह ट्रेन 5:20 घंटे देरी से रात 2:20 बजे नौतनवा पहुंची और दूसरे दिन 7:40 घंटे की देरी से दोपहर बाद 1:45 बजे रवाना हुई। इसी तरह नौतनवा नकहा जंगल 55069 पैसेंजर ट्रेन भी 2:30 घंटे की देरी से नौतनवा पहुंची और 3 :05 घंटे की देरी से प्रस्थान की। ट्रेनों के देर से चलने के कारण यात्रियों को काफी समस्या हुई।