फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The demand of increasing the honorarium of cooks

रसोइयों ने की मानदेय में वृद्धि की मांग

Mon, 25 Feb 2019 12:49 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 25 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
The demand of increasing the honorarium of cooks
रसोइयों ने की मानदेय में वृद्धि की मांग - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ की जिला इकाई की रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक हुई। इसमें रसोइयों के मानदेय में वृद्धि की मांग के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार रसोइयों के मानदेय में वृद्धि करने के प्रति गंभीर नहीं है। सरकारी की तरफ से सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। कई बार आश्वासन के बावजूद शासनादेश अब तक जारी नहीं किया गया। इससे रसोइयों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मानदेय में वृद्धि की घोषणा अविलंब नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। रसोइयों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। बैठक  में सरस्वती देवी, विजय लाल श्रीवास्तव, सुरेश, जवाहर लाल कन्नौजिया, फेरई गौतम, दीनानाथ दूबे, हीरामती, सुशीला, मालती, इंद्रावती, परमा देवी, रीता, कमलावती, सोमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed