फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The demand for coconut water and kiwi fruit increased significantly in the city.

Maharajganj News: शहर में नारियल पानी और कीवी फल की मांग काफी बढ़ गई

Wed, 11 Oct 2023 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
The demand for coconut water and kiwi fruit increased significantly in the city.
अचानक मांग बढ़ने से 20 रुपये में बिकने वाला कीवी अब 30 से 35 रुपये में बिक रहा
विज्ञापन

40 से 50 रुपये वाला नारियल पानी अब 50 से 60 रुपये में बिक रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। इन दिनों नारियल पानी और कीवी फल की मांग काफी बढ़ गई है। इसका कारण भी है। इन दोनों में पर्याप्त मात्रा में ऐसे तत्व होते हैं, जो प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मददगार हैं। इन दिनों जिले में डेंगू और मलेरिया के मामले बढ़ गए हैं। डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी आती है। इसको बढ़ाने का यह देशी तरीका भी अपनाया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, डेंगू और मलेरिया के मामले तेजी से आ रहे हैं। अब तक 25 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। रोगियों के उपचार के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के फलों की मांग भी बढ़ गई है। डेंगू रोगियों के लिए उनके परिजन कीवी, नारियल पानी, पपीता आदि फलों की खरीद रहे हैं। डेंगू व टायफाइड में प्लेटलेट्स तेजी से गिरते हैं, जिससे जान जाने तक का खतरा बन जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आयुष अनुभाग के डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्लेटलेट्स बढ़ाने में हरे नारियल का पानी, कीवी फल व बकरी का दूध बहुत ही सहायक माना गया है। इसी के चलते बाजार में इनकी मांग तेजी से बढ़ गई है। लोग तेजी से इन चीजों का सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
नारियल पानी व कीवी का रेट बढ़ा
प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक हरे नारियल और कीवी फल की डिमांड बढ़ा दी है। आम दिनों की अपेक्षा इनकी बिक्री में डेढ़ से दो गुना तक बढ़ोतरी हो गई है। इसके साथ ही दाम ने भी उछाल मारा है। अचानक मांग बढ़ने से 20 रुपये में बिकने वाला कीवी अब 30 से 35 रुपये में बिक रहा है। 40 से 50 रुपये वाला नारियल पानी अब 50 से 60 रुपये में बिक रहा है।
स्थानीय निवासी राकेश और आनंद का कहना है कि डेंगू और मलेरिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं इसकी वजह से वह अपने और अपने परिवार वालों के लिए नारियल पानी और कीवी खरीद रहे हैं और लोगों को भी सलाह दे रहे हैं कि इन फलों का सेवन जरूर करें ताकि प्लेटलेट कि शरीर में कमी न रहे।

-------------------------
कीवी व नारियल पानी की मांग दोगुनी हो गई
फल व्यापारी सत्यम के अनुसार बीते कुछ दिनों में कीवी व नारियल पानी की मांग दोगुनी हो गई है बल्कि भाव भी बढ़ गए हैं। फिजीशियन भी उपचार के साथ डेंगू रोग में कई प्रकार के फल जल्द स्वस्थ होने में कारगर बताते हैं। इसके कारण लोग इन फलों की खरीद कर रहे है। लोगों का विश्वास है कि इन फलों का सेवन करना डेंगू रोग में लाभदायक रहता है।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed