फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The delivery victim waited for the doctor for two hours

Maharajganj News: दो घंटे तक डाॅक्टर का इंतजार करती रही प्रसव पीड़िता

Sun, 13 Apr 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 13 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The delivery victim waited for the doctor for two hours
महराजगंज। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्था बदहाल है। यहां कर्मियों को आने जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। मरीजों को अक्सर दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। प्रसव के लिए आई महिला को नर्स देखकर चली गई। वह बरामदे में बैठकर डॉक्टर को आने का इंजतार कर रही थी। शनिवार को अस्पताल की लाइव रिपोर्ट में खामियों की पोल खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन

शनिवार को सदर सीएचसी पर फार्मासिस्ट आशुतोष त्रिपाठी 9:57 बजे मौजूद रहे। वह अपने जरूरी कार्य निपटा रहे थे। डेंटल और पैथोलॉजी में 9:49 बजे लैब टेक्नीशियन राकेश त्रिपाठी, चंद्रजीत यादव, संघ प्रिय गौतम, डेंटल विभाग में विनीत कुमार निगम, डेंटल हॉजिनिस्ट मौजूद रहे। 9: 51 बजे स्टाफ नर्स मौजूद नहीं रहीं। उनका कक्ष खाली दिखा। वहीं आयुष्मान कक्ष भी बंद रहा।
विज्ञापन

एक दो लोग खड़े होकर कक्ष खुलने का इंतजार कर रहे थे। अस्पताल में 9:54 बजे डॉक्टर की कुर्सी खाली दिखी। वहीं पास में मिले सवना गांव के जितेंद्र ने बताया कि बेटे गौरव का इलाज कराने आया हूं। पर्ची कटवाकर डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहा हूं। जितेंद्र ने बताया कि शरीर में दर्द है। बेटे को खांसी आ रही है। अमरुतिया के रहने वाले इंनर प्रसाद पेट में दर्द होने से परेशान दिखे। वह डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे। पास के कक्ष में करीब 10 बजे डॉ. वसिम मरीजों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवा महदेवा गांव की रहने वालीं चंदू की डिलेवरी के लिए घर वाले सुबह 7 बजे से ही आए थे। स्टाफ नर्स एक बार जांच कर चली गईं थी। वह देखने दूसरी बार नहीं आई। शांति देवी ने बताया की डॉक्टर नहीं आए हैं स्टाफ नर्स ने देखा है। यहां तो कोई पूछने वाला नहीं है। 10:18 बजे सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्रा अपने कक्ष में मौजूद नहीं मिले। वहीं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह बैठ कर उनका इंतजार कर रहे थे।

आरबीएसके कार्यालय में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. प्रज्ञा नंद सागर, डॉ. प्रीति, डॉक्टर छाया, एएनएम रत्नावली पटेल कार्यों को निपटा रही थीं। 10 : 20 बजे ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधक और कुष्ठ रोग अभियान के कार्यालय पर ताला लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed