फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The death of nephew from the truck collapsed, Mama wounded

ट्रक की चपेट से भांजे की मौत, मामा घायल

Mon, 23 Apr 2018 12:52 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 23 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
The death of nephew from the truck collapsed, Mama wounded
ट्रक की चपेट से भांजे की मौत, मामा घायल - फोटो : अमर उजाला
कोठीभार(महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम सभा सबया में बाइक सवार मामा - भांजा ट्रक के नीचे आ गए। इस हादसे में भांजे की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

 
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी पकड़ लिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। रविवार को दोपहर में  करीब साढ़े बारह बजे सिसवा से इन्वर्टर बनवा कर बाइक से निचलौल जा रहे मामा - भांजा को ग्राम सबया फायर स्टेशन के करीब सिसवा - निचलौल मार्ग पर एक ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में भांजे की मौत हो गई और उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का पहचान निचलौल थाने के ग्राम सभा बरुहियां निवासी विशाल पाठक (18) पुत्र वशिष्ठ मुनि पाठक के रूप में हुई। घायल सूर्यवंश पुत्र जनार्दन मिश्र चौक थाना ग्रामसभा हरपुर के निवासी हैं। सूर्यवंश के पिता जनार्दन मिश्र का कहना है कि उनका बेटा निचलौल के चिउटहां रोड पर इन्वर्टर बैटरी की दुकान खोले हुए है। वह अपने मौसेरी बहन के बेटे के साथ सिसवा में इन्वर्टर ठीक करने आया था। निचलौल वापस जाते समय रास्ते में हादसा हो गया। मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ट्रक भी कब्जे में ले लिया। घायल को उपचार के लिए सिसवा पीएचसी भेजा गया। जहां घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ अरुण कुमार राय का कहना है कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed