{"_id":"6855b23a76398c8fee0519b9","slug":"the-crisis-in-traffic-on-narayan-ghat-dumkibas-road-continues-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-152408-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नारायण घाट-दुमकीबास मार्ग से आवागमन में संकट बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नारायण घाट-दुमकीबास मार्ग से आवागमन में संकट बरकरार
Sat, 21 Jun 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल-काठमांडो जाने वाला मुख्य मार्ग दाऊने के दुमकी बॉस और नारायरा घाट में हो रही बारिश के कारण अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते 40 घंटे से भारतीय और नेपाली ट्रक फंसे हैं।
उन्हें वैकल्पिक मार्ग से रवाना किया जा रहा है। मार्ग जाम होने से यात्रियों और चालकों के सामने खाने-पीने के लिए समस्या हो रही है। जानकारी के अनुसार, बिनायी खोला का डायवर्जन बाढ़ के कारण बह गया है, जबकि दाऊने में सड़क पर फिसलन के कारण यातायात संचालन में कठिनाई हो रही है।
जिला पुलिस कार्यालय, पूर्वी नवलपरासी की डीएसपी मधु नेपाल ने कहा कि दाऊने में फिसलन और कीचड़ भरी सड़क और डायवर्जन के कारण सामान्य बारिश के दौरान भी यातायात संचालन मुश्किल हो गया है। इसलिए यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का आग्रह किया गया है। इसके साथ ही बुटवल से पोखरा जाने वाला मार्ग भूस्खलन के कारण कालीगंडकी कॉरिडोर का गुल्मी खंड अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन
कालीगंडकी ग्रामीण नगर पालिका-1 के गरगरे स्थित कालीगंडकी कॉरिडोर सड़क खंड पर भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। जिला पुलिस कार्यालय, गुल्मी के सूचना अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक गंगा बहादुर सारू ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे गरगरे में भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध होने से स्थानीय स्तर पर कम दूरी तय करने वाले वाहनों के साथ-साथ जिला मुख्यालय तमघास, बागलुंग, परबत, बुटवल और पोखरा समेत अन्य जगहों पर जाने वाले वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है।