फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The crisis continues...cylinders are not available even after DAC number

Maharajganj News: संकट बरकरार...डीएसी नंबर के बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर

Mon, 11 May 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The crisis continues...cylinders are not available even after DAC number
महराजगंज। शहर से लेकर गांव तक घर-घर गैस सिलिंडर की डिलीवरी का दावा किया जा रहा है। इसके बाद भी लोग गैस सिलिंडर के लिए भटक रहे हैं। आलम यह है कि डीएससी नंबर आने के 10-15 दिन बाद भी लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। लोग गैस एजेंसी के ऑफिस से लेकर गोदाम तक चक्कर लगा रहे हैं। वहीं गैस सिलिंडर न मिलने के कारण कई चाय-नाश्ते के दुकानदार भी परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। समय से गैस सिलेंडर न मिलने के कारण गरीब और मजदूर परिवारों के सामने भोजन बनाने का संकट खड़ा हो गया है। शनिवार को तरकुलवा में ही गैस सिलिंडर न मिलने पर एक उपभोक्ता ने गैस की गाड़ी रोक दी थी। तरकुलवा ग्राम सभा निवासी अजय कुमार पांडेय ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने 22 तारीख को गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। ऑनलाइन भुगतान होने और डीएससी नंबर जारी होने के बावजूद अब तक सिलिंडर की डिलीवरी नहीं की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब गैस से लदी गाड़ी लेकर हाकर तरकुलवा स्थित नेहरू नगर वार्ड नंबर-3 में पहुंता तो उन्होंने सिलिंडर देने की मांग की लेकिन हॉकर ने रसीद न होने का हवाला देते हुए सिलिंडर देने से इनकार कर दिया। पीड़ित उपभोक्ता का आरोप है कि मामले की जानकारी गैस एजेंसी संचालक चंद्रजीत भारती को फोन पर दी गई। एजेंसी संचालक ने व्हाट्सएप पर डिटेल भेजने की बात कही लेकिन बाद में न तो संदेश देखा और न ही कोई जवाब दिया। इस घटना के बाद क्षेत्रीय उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी है। सिसवा स्थित एचपी गैस एजेंसी पर रविवार को लंबी लाइन लगी थी। वहीं फरेंदा स्थित इंडियन, भारत गैस एजेंसी पर रविवार को गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। भारत गैस एजेंसी पर पहुंची फरेंदा निवासी राहुल ने बताया कि गैस लेने के लिए सुबह ही आया था। अभी लाइन में लगा हूं। लेकिन सिलिंडर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed