फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The cremation ground in Hardhwa is ready and will be inaugurated this month.

Maharajganj News: हड़हवा में अंत्येष्टि स्थल बनकर तैयार, इसी माह होगा लोकार्पण

Wed, 22 Apr 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The cremation ground in Hardhwa is ready and will be inaugurated this month.
30 लाख रुपये से आनंदनगर नगर निकाय से हुआ निर्माण
विज्ञापन

फरेंदा। नगर पंचायत आनंद नगर के लोगों को शीघ्र ही अंत्येष्टि स्थल की सुविधा मिलेगी। फरेंदा-सिद्धार्थनगर मार्ग पर टोल प्लाजा पार करते ही घोघी नदी किनारे स्थित हड़हवा घाट है। यहां 30 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल बनकर तैयार हो गया है। इसी माह लोकार्पण की तैयारी है।
नगर पंचायत आनंद नगर के अधिकांश लोग परिजनों का दाह संस्कार घोघी नदी हड़हवा तट या धानी राप्ती नदी तट पर ही करते हैं। हड़हवा पुल नगर पंचायत से सटे फरेंदा-सिद्धार्थनगर मार्ग पर अवस्थित है। यहां वर्षों पहले यहां एक कमरानुमा स्थान था। धूप व बारिश में अंत्येष्टि करने वाले भींगने या धूप से बचने के लिए इसी कमरे का इस्तेमाल करते थे। आनंदनगर नगर पंचायत निवासी राजेश जायसवाल ने बताया कि कमरा जर्जर हो गया था। इस वजह से लोगों को दाह संस्कार के वक्त असुविधा होती थी। समस्या देखते हुए नगर पंचायत आनंद नगर की ओर से नया अंत्येष्टि स्थल नगर विकास की अंत्येष्टि योजना के तहत स्वीकृत हुआ। जनवरी 2026 में शुरू निर्माण फरवरी समाप्त होते- होते पूरा भी हो गया, लेकिन इसके बाद शुरू खरमास ने इसके लोकार्पण कार्य को लगभग एक माह तक विलंबित किया गया।
विज्ञापन

वर्जन
नगर वासियों को हड़हवा घाट पर दाहसंस्कार में शामिल होने में असुविधा हो रही थी। धूप व बारिश से बचाव के लिए घोघी तट पर कोई उचित स्थान नहीं था। इस समस्या को देखते हुए 30 लाख रुपये की लागत से यहां अंत्येष्टि स्थल निर्माण कराया गया। लोकार्पण शीघ्र प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजयलक्ष्मी जायसवाल, चेयरमैन, नगर पंचायत आनंदनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed