फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The couple tried to commit suicide by consuming poison.

Maharajganj News: दंपती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की

Fri, 24 Oct 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The couple tried to commit suicide by consuming poison.
निचलौल। कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर भेड़ियारी गांव में बृहस्पतिवार को दंपती ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने दोनों की हालत बिगड़ती देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर भेड़ियारी गांव में गोलू उर्फ मुद्रिका सहानी (27) और पत्नी रिंकू देवी (26) के बीच कई दिनों से मामूली बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों ने बृहस्पतिवार को अचानक जहर खा लिया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि जहर खाने के कुछ ही देर बाद इसकी भनक परिवार के सदस्यों को लग गई। ऐसे में परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंच गए। घटना के बाद गांव के लोगों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. संदीप कसौधन के मुताबिक दोनों की हालत बिगड़ चुकी थी। ऐसे में बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed