फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The counting of the second cycle began to come to an agent

दूसरे चक्र की गिनती पूरी होते ही जाने लगे थे एजेंट

Fri, 24 May 2019 12:48 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज
महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 24 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
The counting of the second cycle began to come to an agent
दूसरे चक्र की गिनती पूरी होते ही जाने लगे थे एजेंट - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सुबह करीब आठ बजे से मतगणना शुरू हुई तो पांचों विधानसभा क्षेत्र के 70 टेबल पर प्रत्याशियों के एजेंट तो पहुंचे, मगर जैसे ही दो चक्र की गणना रिपोर्ट आई,  भाजपा छोड़ अन्य दलों के अधिकांश एजेंट टेेबल से खसकने लगे थे। हालांकि गठबंधन और कांग्रेस के कुछ लोग करीब दो बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद रहे। हालांकि एग्जिट पोल की रिपोर्ट आने के बाद ही विपक्षी दलों के समर्थकों में निराशा दिखनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

सबसे पहले सदर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना शुरू हुई। इसके बाद पनियरा विधानसभा क्षेत्र की। पांचों विधानसभा क्षेत्र के पहले चक्र की गणना में जब भाजपा को 10,895 वोट की बढ़त मिली तो भाजपा समर्थकों के चेहरे खिलने लगे। पहले चक्र में भाजपा के पंकज चौधरी को 24719, गठबंधन के अखिलेश सिंह को 13824 वोट मिले। भाजपाइयों का उत्साह तब और बढ़ने लगा जब भाजपा का दूृसरे चक्र की गणना में भी 20,831 वोट की बढ़त मिल गई। भाजपा को 48502 तथा गठबंधन को 27671 वोट मिला। दूसरे चक्र की गणना तक कांग्रेस को महज 4042 वोट ही मिल सके थे। तीसरे चक्र में भी भाजपा बढ़ता ग्राफ कायम रखते हु़ए करीब तीस हजार की बढ़त ले ली।  हालांकि कांग्रेस के आनंद बर्धन व सपा के कुछ लोग दो बजे तक मौजूद रहे। चौथे चरण की गणना तक अधिकांश टेबल पर भाजपा, गठबंधन के अलावा अन्य दल के लोग नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed