फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The confluence of art and culture was shown on the stage, the audience got emotional

मंच पर दिखा कला व संस्कृति का संगम, दर्शक हुए भावविभोर

Mon, 03 Oct 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
The confluence of art and culture was shown on the stage, the audience got emotional
पीजी कालेज ग्राउंड पर आयोजित महाराजगंज महोत्सव में शहीद नाटक का मंचन करते कलाकार।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
मंच पर दिखा कला व संस्कृति का संगम, दर्शक हुए भावविभोर
विज्ञापन

महराजगंज। महराजगंज महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को मंच पर कला अज्ञैर संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रमों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति देख दर्शकों के चेहरे भी खिल उठे।
जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज खेल मैदान में चल रहे तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की छात्रा तृप्ति मिश्रा ने गणेशा श्री गणेशा गीत पर नृत्य प्रस्तुत करके किया।
विज्ञापन

मलवरी कांवेंट स्कूल की छात्रा परी अग्रवाल ने रंगीले मारो ढोलना, धीमे-धीमे तथा बुम्बरो-बुम्बरो नामक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की प्रशंसा बटोरी। दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज की छात्रा शिवांगी ने रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय बागापार की छात्रा नीतू ने शिव तांडव पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके अलावा पंडित दीनदयाल स्कूल के जयहिंद व अब्दुल्ला ने मां नामक नाटक की मार्मिक प्रस्तुति दी। जीएसवीएस कॉलेज के विद्यार्थियों ने कंधे से मिलते हैं कंधे नामक गीत पर प्रस्तुति दी। कंपोजिट विद्यालय बागापार की अंकिता की टीम ने सत्यभामा व रुक्मिणी पर भक्तिमय प्रस्तुति दी।
महाराणा प्रताप स्कूल की छात्रा अनन्या अग्रहरि ने घर मोरे परदेशिया पर नृत्य प्रस्तुत किया। कास्मोपोलिटन स्कूल के बच्चों ने प्रांजल के नेतृत्व में बम-बम भोले, हालमार्क स्कूल के बच्चों ने जय-जय कारा तथा ऑक्सफोर्ड स्कूल के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन पंकज मौर्या ने किया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी मोहम्मद जसीम, प्रशिक्षु एसडीएम अमित गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, विंध्यवासिनी सिंह, विमल पांडेय, अमरेंद्र शर्मा, रीतेश, शिरोमणि दूबे, मनोज वर्मा, अखिलेश पाठक आदि मौजूद रहे।
पौध प्रदर्शनी रही आकर्षण का केेंद्र
उद्यान व आयुष विभाग की ओर से पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें 40 प्रकार के पौधों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में नाद में रखे गए पुराने पीपल, पाकड़ व बरगद के पौधे को लोगों ने देखा। साथ ही रुद्राक्ष, विधारा, स्टीविया, बासमती, सर्पगंधा, गुणभार, काली मिर्च, ब्राह्मी, पलास, चिरईता, दवना, मौलसिरी, देसी गुलाब, पत्थर चूर, एलोवेरा, आंवला, तुलसी, सतावर, नीबू, कपूर, हड्डी जोड़, बेल, लेमन ग्रास, सफेद मुसली, नीम, मीठी नीम, सदाबहार, भूमि आंवला, एजोरा आदि पौध रहे। उद्यान निरीक्षक विकास श्रीनेत तथा आयुष विभाग के डॉ. बृजेश नायक, डॉ. हरींद्र जैसवार, व डॉ. प्रदीप कुमार मौर्य ने लोगों को पौधों की विशेषता बताई।
ओडीओपी के स्टालों पर की खरीदारी
उद्यम विभाग की ओर से लगवाए गए विभिन्न जिलों के एक जनपद एक उत्पाद से जुड़े स्टालों पर लोगों ने न सिर्फ सामग्रियों के बारे में जानकारी ली बल्कि खरीदारी में की। मुरादाबाद के बर्तन, बलिया की बिंदी, गोरखपुर का टेराकोटा, कुशीनगर केे केले का रेशा, देवरिया के सजावटी सामान, आजमगढ़ व वाराणसी की साड़ी, लखनऊ की चिकन सामग्री, भदोही के कालीन आदि के स्टाल पर लोगों की भीड़ रही।
विभागीय व निजी स्टाल भी बने जानकारी के केंद्र
मुख्य मंच के पूरब की तरफ लगे खाद्य रसद, ग्राम्य विकास, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण के साथ ही बाल विकास व पुष्टाहार विभाग के स्टाल पर दूसरे दिन भी पहुंचकर लोगों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही निजी दुकानों के लिए लगे स्टाल पर भी लोगों ने वाहनों व बैंक संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली।
आम हों या खास, सभी ने उठाया जायके का मजा
महोत्सव स्थल पर लगे फूड स्टाल पर पहुंचकर आम से लेकर खास लोगों ने विभिन्न प्रकार के जायकों का मजा उठाया। नगर के खानपान की अच्छी दुकानों के साथ-साथ गोरखपुर की भी कुछ दुकानें मेले में नजर आईं। मिष्ठान, चाट-फुल्की, शीतल पेय आदि खाद्य सामग्री से जुड़े स्टालों पर दूसरे दिन भी लोगों की काफी भीड़ देखी गई।
दूसरे दिन भी विज्ञान मॉडल को देखने उमड़ी भीड़
दूसरे दिन भी विज्ञान प्रदर्शनी में नगर व जिले के 22 विद्यालयों के बच्चों ने 82 मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी के पंडाल में विज्ञान शिक्षक अमरेंद्र शर्मा, विमल पांडेय आदि ने भी विज्ञान से जुड़ी जानकारियों को बच्चों से साझा किया। जीएसवीएस इंटर कालेज में आए मोबाइल नक्षत्रशाला में पहुंचकर बच्चों ने अपने ज्ञान को बढ़ाने का कार्य किया।
शहीद भगत सिंह की प्रस्तुति ने जागृत किया देशभक्ति का भाव
महोत्सव में शहीद भगत सिंह नाटक की प्रस्तुति कर स्थानीय कलाकार पंकज मौर्य, शिरोमणि दूबे, देवेश पांडेय, अभिषेक मिश्रा, अविनाश सिंह, अनिल, प्रिंस शुक्ला, कुबेेर आदि ने दर्शकों में देशभक्ति का भाव जागृत किया। उनकी प्रस्तुति की दर्शकों ने सराहना की।
महात्मा गांधी पर नाटक देख भावविभोर हुए दर्शक
गांधी जयंती व जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर आरके सनशाइन स्कूल के विद्यार्थियों व राजकीय बालिका इंटर कालेज आंनदनगर की छात्रा सोनाली व उनकी टीम की ओर से कार्यक्रम की जीवंत प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को देखकर पंडाल में बैठे दर्शक भावविभोर हो गए। गांधी पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपर एसडीएम मदन मोहन वर्मा ने गांधी से जुड़ी पुस्तक दी।

स्थानीय कलाकारों के साथ एसडीएम की प्रस्तुति ने बांधा समा
दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों में आस्था, चांदनी व लक्ष्मी ने विवाह संस्कार गीत, पवन राज ने सूफी संगीत, सत्यप्रकाश साहू ने राम तेरी गंगा मैली हो गई, रेनू गुप्ता ने दिन भर चाहे जहां रहियो हमार पिया तथा श्यामदेव साहनी ने बिरहा प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। मंच मिला तो उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद जसीम भी स्वयं को रोक नहीं सके। उन्होंने चौदहवीं का चांद हो... गीत गाकर महफिल जमा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed