फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The condition of the young man deteriorated after consuming toxic substances, he was referred

Maharajganj News: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ी, रेफर

Wed, 01 Jul 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The condition of the young man deteriorated after consuming toxic substances, he was referred
महराजगंज। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर निवासी एक युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से हालत गंभीर हो गई। मामले की जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा किशुनपुर के टोला सोगरा निवासी सर्वेश गोंड (25) पुत्र रामनिवास ने मंगलवार को किसी कारणवश जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी निचलौल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भी उसके हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सीएचसी निचलौल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि युवक विषाक्त पदार्थ खाने के साथ ही नशे की हालत में था। हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed