फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The condition of Sudhri Park has increased

Maharajganj News: सुधरी पार्क की स्थिति तो बढ़ी रौनक

Sat, 10 Jun 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 10 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
The condition of Sudhri Park has increased
जिला मुख्यालय में बने पार्क में खेलते बच्चे।संवाद
कलक्ट्रेट परिसर में बने ज्ञान सरोवर पार्क का प्रशासन के प्रयास से हुआ सुधार
विज्ञापन

सुबह-शाम टहलने वालों व बच्चों की लग रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कलक्ट्रेट में बने ज्ञान सरोवर पार्क की स्थिति प्रशासन की पहल से सुधर गई है। उसके आकर्षक बनाए जाने से सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने आ रहे हैं। पार्क में लगे झूले व खेल से संबंधित सामग्रियों का बच्चे लाभ उठा रहे हैं।
ज्ञान सरोवर पार्क की स्थिति पहले काफी बदहाल थी। लोग इसमें जाना पसंद नहीं करते थे। प्रशासनिक अधिकारियों के पहल व नगर पालिका के सहयोग से इस पार्क को अब न सिर्फ व्यवस्थित कर दिया गया, बल्कि लगता है कि जिला मुख्यालय पर कोई पार्क भी है। पार्क की स्थिति के सुधारने के साथ ही उसमें झोपड़ी नुमा दो बैठने वाली जगह बनाई गई।
विज्ञापन

पार्क के चारोँ तरफ इंटरलाॅकिंग कराई गई। इंटरलाॅकिंग के दोनों तरफ लगाए गए पौधे टहलने वाले लोगों को सुबह-शाम सुखद अहसास कराते हैं। सुबह-शाम के वक्त 100 से अधिक की संख्या में पहुंचकर लोग उसका लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवेंद्र ने बताया कि पार्क में सुधार होने से अब यह न सिर्फ मनोरम लग रहा है, बल्कि हर कोई कुछ देर यहां समय व्यतीत करने में रुचि दिखाता है। अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रशासन की पहल पर अच्छा कार्य हुआ है। इसके लिए पालिका ने भी अथक प्रयास किया है।
...
कोट
नगर वासियों को अच्छा माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से पार्क की स्थिति को सुधारा गया है। हर वर्ग के लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।
डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed