{"_id":"6522fb69adc7fca9a200a424","slug":"the-condition-of-120-revenue-villages-will-improve-with-rs-10-crore-development-work-will-be-done-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-7339-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 10 करोड़ से सुधरेगी 120 राजस्व गांवों की हालत, होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 10 करोड़ से सुधरेगी 120 राजस्व गांवों की हालत, होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
- पंचायती राज निदेशालय ने जारी की सीमा, कार्यों की रफ्तार को बढ़ाने में मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पंचायती राज निदेशालय की ओर से जिले के 120 राजस्व गांवों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए 10 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च करने की मंजूरी प्रदान की है। मंजूरी मिलने से जहां गांवों का समुचित हो सकेगा, वहीं वास्तविक रूप से उसका लाभ गांव के लोगों को मिल सकेगा।
जिले के ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाए जाने की दिशा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रयास जारी है। इस वित्तीय वर्ष में जिले के 102 ग्राम पंचायतों के कुल 120 राजस्व ग्रामों मेें 10 करोड़ से अधिक का ऋण जारी कर दिया गया है। प्राप्त धनराशि से ग्राम पंचायतें जहां स्वच्छता के विकास की दिशा में पहल करेंगी, वहीं काम होने के बाद वास्तविक रूप से कराए गए विकास को देखा जा सकेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
ब्लॉकवार इतने ग्राम पंचायतों की जारी हुई व्यय सीमा
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिन 102 ग्राम पंचायतों की व्यय सीमा का निर्धारण किया गया है उसमें सर्वाधिक 39 ग्राम पंचायत निचलौल की, 23 ग्राम पंचायत नौतनवां की, 17 ग्राम पंचायत मिठौरा की, 13 ग्राम पंचायत सदर की, 10 ग्राम पंचायत फरेंदा की, नौ ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर की, छह ग्राम पंचायत सिसवां की, दो ग्राम पंचायत पनियरा की व एक ग्राम पंचायत परतावल की हैं। राजस्व ग्रामों मेें न्यूनतम 80 हजार व अधिकतम लगभग 30 लाख रुपये तक की व्यय सीमा निर्धारित हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इन कार्यों को कराए जाने पर दिया जाएगा जोर
स्वच्छता के विकास के लिए 120 राजस्व ग्रामों में स्वच्छता के लिए नाली का निर्माण होगा। कंपाेस्ट पिट, नाडेप, कूड़ा एकत्रीकरण केंद्र के निर्माण के साथ ही ई-रिक्शा की खरीद के साथ ही डस्टबिन की खरीद का कार्य होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिले की 102 ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाए जाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए ग्राम पंचायतों में 10 करोड़ की व्यय सीमा जारी की गई है।
-यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी