फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The compartment examination will be held at the Maharajganj Inter College center on July 28.

Maharajganj News: महराजगंज इंटर काॅलेज केंद्र पर 28 जुलाई को होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

Thu, 09 Jul 2026 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
The compartment examination will be held at the Maharajganj Inter College center on July 28.
हाईस्कूल के 197 तो इंटर के 215 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन

महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। जनपद से 412 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। 28 जुलाई को यह परीक्षा होगी। इसके लिए महराजगंज इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
जनपद के 197 हाईस्कूल व 215 अभ्यर्थी इंटर मीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे। यह विद्यार्थी शिक्षा सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे लेकिन एक विषय में अनुत्तीर्ण रह गए। कंपार्टमेंट में पास होने पर यह अगली कक्षा में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शुरू होने से पहले और समाप्ति के बाद प्रवेश द्वार पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगने देने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल तो दूसरी में इंटर की परीक्षा
हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी जबकि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों, केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
17-18 को प्रयोगात्मक
कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए बोर्ड ने 17 व 18 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। प्रयोगात्मक के लिए स्कूल के मार्फत अभ्यर्थियों को सूचना देनी होगी।

वर्जन

परीक्षा केंद्र के सभी कक्षों में वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे और राउटर सक्रिय रहेंगे। प्रश्न पत्रों को मुख्य परीक्षा की तरह डबल लॉक वाली स्ट्रांग रूम अलमारी में सुरक्षित रखा जाएगा। प्रश्न पत्रों के पैकेट केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सीसीटीवी निगरानी के बीच ही खोले और वितरित किए जाएंगे।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed