फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   the clouds rose but it didn't rain

Maharajganj News: बादल उमड़े पर बरसे नहीं, उमस ने बढ़ाई मुश्किल

Fri, 30 Jun 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 30 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
the clouds rose but it didn't rain
महाराजगंज जिले में गुरुवार को मौसम बदलता रहा कभी बदलो में काली बदरी छाई रहती थी तो कभी तेज धूप
- दिन में बारिश की जगी थी उम्मीद, मगर न होने से एक बार फिर बढ़ी समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। मानसून सक्रिय होने के बावजूद बारिश नहीं होने से जिले के लोगों में काफी मायूसी है। बृहस्पतिवार को आसमान में काले बादल छाए दिखे, मगर उनके न बरसने से उसका कोई मतलब दिखा नहीं। दिन में उमस बढ़ने से भी लोग खासा परेशान दिखे। दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से पिछले सप्ताह लगातार बारिश का पूर्वानुमान जारी कर बारिश होने की बात कही जा रही थी, मगर प्री-मानसून और मानसून दोनों में विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ। आसपास के जिलों में जहां तेज बारिश हो रही है, वहीं नगर में अब तक ऐसी बारिश नहीं हो सकी जो लोगों व किसानों दोनो के चेहरे पर मुश्कान बिखेर सके। मानसून के सौतेले व्यवहार से लोगों में मायूसी है। बृहस्पतिवार को दिन में बढ़ी उमस की वजह से हर वर्ग के लोग परेशान दिखे। शिव नगर में रहने वाले राजकुमार पांडेय ने कहा कि बढ़े उमस की वजह से हर वर्ग परेशान है। गांधी नगर के रहने वाले सुनील वर्मा ने कहा कि बारिश के न होने से कृषि संबंधी कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कुछ जगहों पर हुई हल्की बारिश

बृहस्पतिवार को दिन में जहां जिले के अधिकांश हिस्से में बारिश नहीं हुई। वहीं शिकारपुर, भिटौली आदि जगहों पर हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली।

---------------------------------

बारिश का न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कृषि कार्य के दृष्टिगत खेतों को पानी की आवश्यकता है। ऐसे में किसान खेतों की नमी को बनाए रखने की दिशा में प्रयास करें।

वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed